भोजपुरी की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में | Top 10 Highest Grossing Bhojpuri Films
फिल्म इंडस्ट्री में सबसे छोटी फिल्म इंडस्ट्री भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri film Industry) को मानी जाती है, लेकिन इस फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ऐसी फिल्में बनी है, जिसमें कमाई बहुत अच्छी हुई है। आप लोग को यह देख कर यकीन नहीं होगा कि भोजपुरी फिल्म में इतनी कमाई हो सकती है। हम आज बताएंगे कि भोजपुरी फिल्म की 10 सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म (Bhojpuri Top 10 Blockbuster Films) कौन सी है जिसमें सबसे ज्यादा पैसा कमाया है।
10. सात सहेलियां (Saat Saheliya)
फिल्म सात सहेलियां 2010 को रिलीज की गई थी पाखी हेगड़े, दिनेश लाल यादव, मोनालिसा, रानी चटर्जी के अलावा 7 हीरोइन और थी। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार आर पंडित (Rajkumar R.pandit) थे। इस फिल्म की लगभग कमाई 9 करोड़ रुपए हुई थी।
9. देवरा बड़ा सतावेला (Devera Bara Satawela)
देवरा बड़ा सतावेला फिल्म 2010 में रिलीज की गई थी। रवि किशन, प्रदीप पांडे (चिंटू), पवन सिंह और मोनालिसा इस फिल्म को बहुत ही पसंद किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार आर पंडित (Rajkumar R.pandit) थे। कुल कमाई इस फिल्म की कुल कमाई 10 करोड़ रुपए हुई थी।
8. पंडित जी बताई ना बियाह कब होई (Pandit Ji Bataye Na Vivah Kab Hoi)
पंडित जी बताई ना बियाह कब होई यह फिल्म 2005 में रिलीज की गई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, नगमा (Nagma) और रवि किशन (Ravi Kishan) को लोगों ने बहुत पसंद किया था। और इसी वजह से फिल्म की कुल कमाई 12 करोड़ हुई थी। यह फिल्म इतनी सुपर हिट (Superhit Bhojpuri Film) हुई थी कि इस फिल्म के डायरेक्टर ने बोला की इस फिल्म का सेकंड पार्ट (Pandit Ji Bataye Na Vivah Kab Hoi 2) आएगा।
7. मेहंदी लगा के रखना (Mehandi Laga Ke Rakhna)
यह सुपरहिट फिल्म 2017 में रिलीज की गई थी। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की सबसे सुपरहिट फिल्म में से एक है। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। और इस वजह से लोगों ने इस फिल्म को तीन से चार बार देखा था। इस फिल्म के डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (Rajnish Mishra) थे। इस फिल्म के कामयाबी के बाद इसका दूसरा और तीसरा भाग भी आया। इस फिल्म की कुल कमाई 14 करोड़ रुपए थी।
6. निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani)
दिनेश लाल यादव की निरहुआ हिंदुस्तानी 50वीं फिल्म थी, और यह आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey First Film) की पहली फिल्म थी। यह सुपरहिट फिल्म 2014 में रिलीज की गई थी। यह फिल्म एक्शन के साथ कॉमेडी और इमोशन से भरपूर था। आम्रपाली दुबे की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर सतीश जैन थे (Satish Jain) थे। Parvesh Lal Yadav जो दिनेश लाल यादव के छोटे भाई हैं वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इस फिल्म की कुल कमाई 14 करोड़ रुपए हुई थी।
5. क्रैक फाइटर (Crack Fighter)
इस भोजपुरी फिल्म 'क्रेक फाइटर' को काफी हाई बजट में यह फिल्म बनाई गई थी। इसकी बजट 8 करोड रुपए हुई थी। साउथ के बहुत बड़े एक्टर प्रदीप सिंह ने इस फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में पवन सिंह और संचिता बनर्जी (Sanchita Banerjee) पहली बार एक साथ नजर आए थे। निधि झा ,चांदनी सिंह ,संचिता बनर्जी और पवन सिंह की लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। और इसी वजह से इस फिल्म ने काफी कमाई की। इस फिल्म की कुल कमाई 17 करोड़ रुपए हुई थी।
4. बॉर्डर (Border)
यह फिल्म 2018 में रिलीज की गई थी। यह एक देशभक्ति फिल्म थी, जिसमें भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे एक साथ नजर आए थे। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर संतोष मिश्रा (Santosh Mishra) थे। इस फिल्म की सफलता के बाद भोजपुरी में कई सारे देश भक्ति बनाए गए जो सुपर हिट हुए हैं। फिल्म की कुल कमाई 19 करोड़ रुपए हुई थी।
3. प्रतिज्ञा (Pratigya)
'प्रतिज्ञा' फिल्म 2008 मे रिलीज की गई थी। प्रतिज्ञा फिल्म में दिनेश लाल यादव और पवन सिंह पहली बार एक साथ नजर आए थे और इनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को Direct सुशील कुमार पांडे (Sushil Kumar Pandey) ने किया था। इस फिल्म के गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। प्रतिज्ञा इस फिल्म को 78 लाख में ही बना लिया गया था पर इसकी कुल कमाई 22 करोड़ रुपए की थी। इस फिल्म ने अपने कमाई से 2008 में रिकॉर्ड तोड़ा था।
2. गंगा (Ganga)
गंगा फिल्म 2006 में रिलीज की गई थी। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachaan), हेमा मालिनी (Hema Malini), नगमा (Nagma), रवि किशन (Ravi Kishan), मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और गुलशन ग्रोवर (Gulshan Glover) के इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को लोग जितना पहले पसंद करते थे उतना आज भी करते हैं। महानायक अमिताभ बच्चन और बाकी बॉलीवुड सुपरस्टार की वजह से इस फिल्म को काफी कामयाबी मिला। जिससे यह सुपर डुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म की कुल कमाई 35 करोड़ रुपए की थी।
1. ससुरा बड़ा पैसा वाला (Sasura Bara Paisa Wala)
यह फिल्म 2004 को रिलीज की गई थी। अजय सिन्हा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। मनोज तिवारी और रानी चटर्जी कि यह पहली फिल्म थी जिसकी वजह से लोगों ने काफी पसंद किया था। लोग इस फिल्म को आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के गाने और कहानी बहुत ही जबरदस्त है। भोजपुरी के इस फिल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री की दिशा ही बदल दी। यह फिल्म बस 30 लाख में बनी थी और यह इस फिल्म की कुल कमाई 36 करोड़ रुपए की थी। यह फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की रिकॉर्ड है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ