भोजपुरी इंडस्ट्री की 5 सुपरहिट फिल्में जिन्होंने इन भोजपुरी कलाकारों की किस्मत बदल दी

Five lucky Bhojpuri superstars whose films changed their lives

जिस तरह हॉलीवुड और बॉलीवुड  की अपनी एक अलग पहचान है वैसे ही अब भोजपुरी सिनेमा (bhojpuri cinema) भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। भोजपुरी सिनेमा ने अभी कुछ समय में काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है।

भोजपुरी भाषा सबसे ज्यादा बिहार और झारखंड में प्रचलित है। इस इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने अपने करियर की शुरुआत गाने से की है. आगे चलकर फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिल में जगह बना ली और सफल अभिनेता बन गए।


दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा में ‘निरहुआ’ के नाम से जाना जाता है। ‘निरहुआ’ भोजपुरी सिनेमा के एक सफल कलाकारों में से एक हैं। दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ से की थी। यह फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ 2014 में आई थी ये फिल्म निरहुआ को फेम दिलाया। और इसी के बाद निरहुआ ने 2015 में लगातार 5 फिल्में की। इसी के साथ उन्होंने सफलता का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। निरहुआ सिर्फ एक्टिंग के लिए ही फेमस नहीं हैं बल्कि वो एक सिंगर भी हैं। निरहुआ ने भोजपुरी के कई गाने भी गाए हैं।


पवन सिंह

‘लॉलीपोप लागेलू’ भोजपुरी गाने के सिंगर पवन सिंह(pawan singh) इस गाने की वजह से ज्यादा जाने जाते हैं लेकिन उन्हें फेम(fame)फिल्म ‘योद्धा’ से मिली थी। इस फिल्म में रवि किशन(ravi kishan)औऱ मधु शर्मा(madhu Sharma) भी थे।


आम्रपाली दुबे

आम्रपाली भी भोजपुरी की फेमस(famous) एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली ‘निरहुआ रिक्शावाला-2’ से चर्चा में आई थीं। आम्रपाली ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ भोजपुरी फिल्म(bhojpuri film) से इंडस्ट्री में कदम रखा। जिसमें उन्होंने लीड रोल(lead roll) निभाया था। इस फिल्म में आम्रपाली(aamrpali) के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लीड रोल में थे।


खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव की ‘मेंहदी लगा के रखना’ हिट(hit) फिल्म थी। ये एक रोमांटिक फिल्म(romentic film)थी। इस फिल्म ने खेसारी लाल यादव को अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म में खेसारी के साथ काजल राघवानी(kajal raghwani) थी।


अक्षरा सिंह

 फिल्म ‘सत्या’ में अक्षरा सिंह ने बेहतरीन एक्टिंग किया था। ये फिल्म हिट फिल्मों में से एक है। 2011 में अक्षरा ने भोजपुरी इडस्ट्री(bhojpuri industry) में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ से की थी। अक्षरा सबसे सफल(sucees) एक्ट्रेस में से एक है। अक्षरा ने 50 से भी अधिक फिल्मों(films) में काम किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ